{"_id":"5d0a414a8ebc3e19bc698825","slug":"wifi-services-also-available-in-70-others-railway-stations-jhansi-news-jhs141664332","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 और स्टेशनों को मिलेगी वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 और स्टेशनों को मिलेगी वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 और स्टेशनों को मिलेगी वाईफाई की सुविधा
झांसी। रेल मंडल के 158 स्टेशनों में से अभी तक 28 में वाईफाई सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही 70 और स्टेशनों पर इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी है। रेल प्रशासन ने इसके लिए संबंधित कंपनियों ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे क्रियान्वित करने का दायित्व रेलटेल को दिया गया है, जो गूगल के साथ मिलकर इस सुविधा को प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत झांसी स्टेशन पर सबसे पहले छह अगस्त 2016 को वाई फाई सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद ग्वालियर, ललितपुर, मुरैना, उरई, करारी, बिजौली, सोनागिर, बरुआसागर, महोबा, बांदा, अनंतपेठ, आंतरी, बानमोर, रायरु, बिरलानगर, हेमतपुर, सांख, सिथौली, ओरछा, निवाड़ी, टेहरका, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, कर्वी और खैरार स्टेशन पर शुरू की गई। मंडल रेल प्रशासन अब जल्द ही 70 और स्टेशनों पर शुरू करने जा रहा है। इनमें आगासौद, बसई, करौंदा, कोटरा, सिंहपुर डुमरा, छतरपुर, डबरा, दतिया, खजुराहो, खरगापुर, मोहासा, टीकमगढ़, अकोना, आटा, बदौसा, बहिलपुरवा, बरगढ़, भरतकूप, भीमसेन, भुआ, बिजरौठा, बुढ़पुरा, चिरगांव, दैलवारा, धौर्रा, एरच रोड, गढ़मऊ, हमीरपुर रोड, जीरौन, जसरा, लालपुर, खोह, मोंठ, मुस्तरा, नंदखास, पामा, परौना, मटौंध, रोरा, पारीछा, रानीपुर रोड, शिवरामपुर, यमुना साउथ बैंक, एट, आंतरी, बबीना समेत 70 स्टेशन शामिल हैं।
इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही 70 और स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा शुरू होगी। इसका दायित्व रेलटेल को दिया गया है, जो गूगल के साथ मिलकर इस सुविधा को प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
इस तरह मिलता है सुविधा का लाभ
रेलवे स्टेशन पर वाईफाई से जुड़ने के लिए पहले आपको अपने डिवाइस का वाईफाई ऑन करना पड़ता है। वाईफाई ऑन करते ही उसमें रेल नेटवर्क की लिंक दिखता है, जिसे सिलेक्ट करने पर मेसेज से एक पासवर्ड आएगा। पासवर्ड फीड करने के बाद आपको फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ मिलने लगता है। इस सेवा की मदद से यात्री अपने किसी भी वाईफाई युक्त स्मार्ट डिवाइस पर इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।