फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Where is 3500 crore to farmers: Bahuguna

कहां गई किसानों की 3500 करोड़ रुपये की राशि: बहुगुणा

Fri, 18 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Where is 3500 crore to farmers: Bahuguna
गरौठा/गुरसरांय (झांसी)। सूखे से निपटने के लिए बुंदेलखंड के सात जिलों के लिए 3500 करोड़  रुपये की धनराशि मिलने के बाद भी सूखे व ओलावृष्टि की मार से त्रस्त किसान पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि कहां गई इसका हिसाब प्रदेश सरकार से मांगा जाएगा। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुण जोशी ने जिले की गरौठा तहसील में सूखे की हकीकत जानने के बाद कही।
विज्ञापन


सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों का हाल जानने निकलीं प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने क्षेत्र के ग्राम गढवई,  ककरबई, कुरैठा समेत दर्जन भर ग्रामों का भ्रमण कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र मेें सिंचाई के साधनों व बांधों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


बारिश के अभाव में 15 फीसदी खेतों में बुआई हुई है, जबकि 85 प्रतिशत खेत पानी के अभाव में बंजर हालत मेें पडे़ हुए हैं। उन्होंने ओलावृष्टि की धनराशि की भी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं से ली। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह किसानों का देश है फिर भी यहां का कृषक ओलावृष्टि एवं सूखे की मार जैसी आपदाओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से मनरेगा के तहत मिलने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुुए चिंता जाहिर की। उन्होंने भरोसा दिया है कि 15 फरवरी से चलने वाले विधानसभा में झांसी जिले की गरौठा तहसील के किसानों के हालातों का मुद्दा उठाएंगीं।

बुंदेलखंड का किसान सूखे के चलते आलू रोटी भी नही खा पा रहा है। उन्होंने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की राहत राशि खातों में नही आ रही है। पेंशन से लेकर अन्य मदों का भुगतान प्रदेश की सरकार नहीं कर पा रही है, जिससे बुंदेलखंड का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

उन्होंने कांग्रेस शासन में शुरू की गई मनरेगा योजना के बारे में कहा कि मनरेगा से गांव में ही लोगों को रोजगार मिल रहा था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार मनरेगा में जारी धनराशि नहीं दे रही है, जिससे क्षेत्र के किसान पलायन करने को मजबूर हैं।


कांग्रेस में प्रियंका गांधी को आगे लाए जाने की मुहिम पर विराम लगने के सवाल पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी के बिना भी कांग्रेस देश का नेतृत्व करने में सक्षम है।
कांग्रेस किसी एक व्यक्ति के नाम से नही बल्कि कार्यकर्ताओं की दम पर चल रही है, जो भी निर्णय होगा उसे प्रत्येक कार्यकर्ता मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed