फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When classes online start than why examination ofline

जब क्लासेस ऑनलाइन हुईं तो परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों?

Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
When classes online start than why examination ofline
झांसी। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। अब तो महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर डर सताने लगा है। ऐसे में जब साल भर ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चों की पढ़ाई कराई जाती रही फिर परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों कराई जा रही हैं? यह सवाल परिजनों ने उठाया है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि शुरुआत में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत हुई लेकिन अब बच्चे उसमें पूरी तरह रम गए हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाएं तो ऑनलाइन ही होती हैं, ऐसे में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों की परीक्षाएं भी स्कूल ऑनलाइन करा सकते हैं।
विज्ञापन

ये बोले अभिभावक
स्कूल ने पूरे लॉकडाउन में ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया लेकिन अब परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा रहा है। जो गलत है। छोटे बच्चों को संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। - शंकर दीक्षित, शिवाजी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पढ़ाई ऑनलाइन हो सकती है तो परीक्षाएं क्यों नहीं? कई प्रतियोगी परीक्षाएं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन देते हैं। इसलिए कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए। - प्रियंका राजपूत, शिवाजी नगर।
कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए बच्चों को लेकर काफी चिंता रहती है। डर है कि परीक्षा देते समय कहीं कोरोना संक्रमण न घेर ले। इस बार परीक्षा ऑनलाइन ही कराई जाएं। - कविता, आवास विकास।
बच्चों से स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग और अनिवार्य रूप से मास्क पहने रखने की उम्मीद करना ठीक नहीं है। कोरोना के केस फिर आने लगे हैं। परीक्षा में भेजने को लेकर चिंतित हूं। - अभिनव, सीपरी बाजार।
पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की जान की परवाह है। अब तो कोरोना के नए स्ट्रेन का भी डर सताने लगा है। इसलिए ऑनलाइन परीक्षाएं ही होनी चाहिए, ऑफलाइन नहीं। - भावना साहू, झाड़खरिया मुहल्ला।
कोरोना के चलते साल भर ऑनलाइन पढ़ाई जारी रही। फिर अब ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए बच्चों को स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है। बच्चे ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। - वंदना नाहर, पठौरिया।

शुरुआत में ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को दिक्कत हुई मगर अब वो उसमें रम गए हैं। वह आसानी से ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन एग्जाम कराए जाएं। - स्वाती बिरथरे, मेहंदीबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed