फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When a stretcher was not found, he took away his wife's body.

Jhansi News: स्ट्रेचर नहीं मिला तो उठाकर ले गया पत्नी का शव

Wed, 24 Jul 2024 06:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
When a stretcher was not found, he took away his wife's body.
झांसी। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को फिर मानवता तार-तार दिखी। पत्नी का शव ले जाने के लिए युवक को स्ट्रेचर नहीं मिला तो परिजनों की मदद से शव उठाकर ले गया। हैरानी तो यह कि इमरजेंसी में मौजूद किसी भी स्वास्थ्यकर्मी ने इनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के फुटेरा निवासी कमलेश ने बताया कि सोमवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे पत्नी जयंती को सांप ने डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने ले गए। राहत न मिलने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। प्रवेश के समय स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसे गोद में उठाकर अंदर ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी का शव वापस ले जाने के लिए उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। मजबूरी में कमलेश ने परिजनों की मदद से शव को उठाकर किसी तरह दूर खड़ी गाड़ी तक ले गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed