फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wheet purchease center

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, आज तय होंगे केंद्र

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
wheet purchease center
wheet purchease center
झांसी। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में खरीद केंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। आज से गेहूं खरीद केंद्र तय करने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ जिले में गेहूं बेचने के लिए किसानों के पंजीकरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। जिले में किसान 1945 रुपये प्रति क्ंिवटल की दर से गेहूं बेच सकेंगे। बीते साल जिले में 97 केंद्रों पर किसानों ने 1860 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की बिक्री की थी। इस बार सरकार के निर्देश मिलने के बाद विपणन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। डीएम ने एडीएम वित्त रामअक्षयवर चौहान को जिला खरीद अधिकारी नामित किया है। बताया जाता है कि इस बार कें द्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। ताकि किसानों को गेहूं बेचने के लिए ज्यादा दौड़ न लगानी पड़े। जिला विपणन अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही बैठक में गेहूं क्रय केंद्र तय हो जाएंगे। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed