फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheat Crop Reduced to Ashes After High Tension Wire Falls

Jhansi News: हाईटेंशन तार गिरने गेहूं की फसल हुई राख

Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Wheat Crop Reduced to Ashes After High Tension Wire Falls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कस्बा निवासी सुरेश यादव के खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर विद्युत तार गिरने से फसल जलकर राख हो गई, विद्युत तार टूटने से बांसी की तीन घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

कस्बा से कुछ दूर हाईवे बाईपास के पास खेत पर गेहूं की फसल लगी है, जो पक गई थी और उसकी कटाई चल रही है, आस-पास के खेतों में भी गेहूं की सूखी फसल खड़ी हुई है। शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे सुरेश यादव के खेत के ऊपर से निकली हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया, तार गिरते ही फसल में आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। आग देखकर आस-पास मौजूद लोग बड़ी तादात में एकत्रित हो गए। साथ काम करने वाले किसानों ने पानी लाकर बुझाया। कुछ ने झाड़ियां लेकर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। 10-15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इतनी देर में किसान का हजारों का नुकसान हो चुका था। घटना स्थल से निकला विद्युत तार बांसी की विद्युत आपूर्ति के लिए यहां से गुजरा है, तार टूटने से कस्बा की विद्युत आपूर्ति तीन घंट से अधिक समय तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed