फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   what aap

अब आईजी ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

Sun, 17 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 17 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
what aap
झांसी। एक नंबर भरोसे की सफलता के बाद आई जी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय ने पुलिस को और हाइटेक करने की पहल की है। इस नए प्रयोग के तहत अब पुलिस व जनता को सोशल मीडिया से जोड़ा जा रहा है। फेसबुक और वाट्स अप पुलिस का नया हथियार होगा।
विज्ञापन


  आईजी आशुतोष पांडे द्वारा जनता की शिकायत दर्ज कराने के लिए शुरू किए ‘एक नंबर भरोसे का’ के अभी तक बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। पीड़ित के थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस जिन मामलों में अब तक मुकदमा लिखने से कतराती थी, अब ‘एक नंबर भरोसे का’ पर होने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करने को मजबूर होती है। इस नंबर की मदद से अभी तक हजारों पीड़ितों को न्याय मिल चुका है। आईजी के दिशा निर्देशों पर अब जनता को सोशल मीडिया से जोड़ने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस योजना के तहत रेंज के हर थाने के एक दारोगा व दो सिपाहियों को प्रशिक्षित किया गया है जिन्होंने वाट्सएप व फेस बुक पर दो प्रोफाइल (एकाउंट) बनाए हैं। इनमें एक एकाउंट से पुलिस से पुलिस व दूसरे से पुलिस व जनता को जोड़ा गया है है। फेस बुक व वाट्सअप की मदद से प्रशिक्षित पुलिस कर्मी जनता के बीच अपने फ्रैंड्स बना रहे हैं, जिसकी मदद से सूचनाओं व शिकायतों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस कर्मी आपस में भी घटनाओं को लेकर संवाद व सूचनाओं को साझा करेंगे। इस योजना की शुरूआत के लिए कानपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के थानों से एक उपनिरीक्षक व दो जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।  
विज्ञापन


झांसी, ललितपुर व जालौन जनपद के प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों के साथ रविवार को आई जी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय बैठक कर इस योजना के सफल क्रियान्वयन को टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed