फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather changed in Nautpa, storm increased trouble, Badri gave relief

Jhansi News: नौतपा में पलटा मौसम, आंधी ने बढ़ाई आफत, बदरी ने दी राहत

Sun, 28 May 2023 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in Nautpa, storm increased trouble, Badri gave relief
फोटो..
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की मान्यता है। मगर इस बार मौसम ने पलटी मार दी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। कुछ देर के लिए बदरी भी छा गई। दिल्ली में हुई बारिश के बाद वहां से आईं सर्द हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 36.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पांच दिनों में 9.8 डिग्री अधिकतम पारा लुढ़क चुका है।

नौतपा शुरू होने से पहले जनपद में गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई थी। अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार से नौतपा शुरू हुए तो तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। इसके बाद लगातार पारा कम होता गया। शुक्रवार को तापमान 37.6 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार की सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही थी। सुबह दिल्ली में हुई बारिश की वजह से उत्तर-पश्चिमी दिशा से आईं सर्द हवाओं ने गर्मी से राहत दी। सुबह 11 बजे से तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रिकॉर्ड की गई। अधिकतम पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया ये बदलाव आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा। 28 और 29 मई को झांसी समेत मंडल के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इन दो दिनों में 25 से 30 मिलीमीटर तक पानी गिर सकता है।
विज्ञापन


यूं कम होता गया तापमान
................................
दिन अधिकतम पारा
मंगलवार 45.1
बुधवार 43.0
बृहस्पतिवार 42.5
शुक्रवार 37.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed