{"_id":"5cdf0af0bdec2207272c462c","slug":"weather-change-in-evening-warm-in-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रही गर्मी, रात में बदला मौसम का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में रही गर्मी, रात में बदला मौसम का रुख
Sat, 18 May 2019 12:56 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
wether
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को दिन भर मौसम गर्म बना रहा, लेकिन रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के इस बदले हुए रुख से शनिवार को तापमान में कमी के आसार हैं।
शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही। दोपहर में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। शाम को लोग गर्मी से जूझते रहे। लेकिन, रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा चलने लगी और इसी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन, रात में मौसम के रुख में बदलाव की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। धूप निकलेगी और बीच - बीच में हल्के बादल छा सकते हैं।