फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth drowns in river while fishing; accident caused by a slip; body found in the morning.

Jhansi: मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, पैर फिसलने से हुआ हादसा, सुबह मिला शव

Mon, 31 Aug 2026 10:57 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 31 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

देर रात तक युवक की तलाश की जाती रही लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह नदी किनारे उसका शव उतराता हुआ मिला।
 

विज्ञापन
Jhansi: Youth drowns in river while fishing; accident caused by a slip; body found in the morning.
युवक की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव में रविवार शाम मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय युवक की डुमरई नदी में डूबने से मौत हो गई। मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक तेज बहाव में जा गिरा। देर रात तक ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह नदी किनारे उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन


खिसनी खुर्द निवासी रमेश कुशवाहा (30) पुत्र सूखे कुशवाहा रविवार शाम डुमरई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा। नदी में पानी का बहाव तेज होने के साथ ही जगह-जगह पथरीला भूभाग होने के कारण वह संभल नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह नदी किनारे मिला शव
सोमवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने दोबारा नदी में तलाश शुरू की। इसी दौरान रमेश का शव नदी किनारे उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश में उफान पर हैं नदी-नाले
लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को लगातार नदी और नालों के तेज बहाव से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद लोग मछली पकड़ने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रमेश के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed