फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Waterlogging occurred in many places after 40 minutes of rain

Jhansi News: 40 मिनट की बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव

Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurred in many places after 40 minutes of rain
- सीपरी ओवरब्रिज के नीचे, ताज कंपाउंड, आवास विकास, गंदीगर का टपरा में भरा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा के सातवें दिन दोपहर में 40 मिनट बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली। अब मौसम विभाग ने तीन से पांच जून तक भी बारिश के आसार जताए हैं। इससे तापमान भी लुढ़क सकता है।

शनिवार को सुबह धूप खिली होने के साथ-साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। पूर्वा हवा भी चल रही थी। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक पानी गिरता रहा। बारिश के दौरान वातावरण में ठंडक घुल गई। दूसरी तरफ, सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे, कच्चे पुल के नीचे, ताज कंपाउंड, आवास विकास, गंदीगर का टपरा, नरिया बाजार, इतवारी गंज, मेवातीपुरा आदि स्थानों पर जलभराव भी हो गया। बताया गया कि यहां की नालियां चोक हैं। ऐसे में पानी की वजह से कचरा सड़कों पर आ गया। इससे नगर निगम द्वारा करवाई जा रही नाला-नालियों की सफाई पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक आसमान साफ रह सकता है। उसके बाद तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed