{"_id":"69c59af4aec72b1a400d9e0d","slug":"water-supply-to-50-villages-will-remain-suspended-for-48-hours-starting-tomorrow-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-764605-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 50 गांवों में कल से 48 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, जल निगम ने की भंडारण करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 50 गांवों में कल से 48 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, जल निगम ने की भंडारण करने की अपील
Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:15 AM IST
सार
बंगरा-कटेरा रोड पर लेवल क्रॉसिंग 385 पर अंडरपास निर्माण के चलते मुख्य व्यास की राइजिंग मेन पाइपलाइन को शिफ्ट करने के लिए विभाग की ओर से शटडाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
नल, सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Freepik
विस्तार
ग्रामीण इलाकों के 50 गांवों में 28 से 30 मार्च की सुबह तक 48 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। जल निगम की ओर से लोगों से पानी का भंडारण करने की अपील की गई है।
कुरैचा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आने वाले 50 गांवों में शनिवार से 30 मार्च की सुबह तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। ग्राम मकरवारा के पास बंगरा-कटेरा रोड पर लेवल क्रॉसिंग 385 पर अंडरपास निर्माण के चलते मुख्य व्यास की राइजिंग मेन पाइपलाइन को शिफ्ट करना अनिवार्य है। इस तकनीकी कार्य को संपन्न करने के लिए विभाग की ओर से शटडाउन लिया जा रहा है। ऐसे में कुरैचा योजना से जुड़े 50 गांव प्रभावित रहेंगे। सेवारा, पलरा, पाठकखड़का, बंगराधवा, सेकराधवा, मगरवारा, गुढ़ा, बगरोनी, टिकरी, चिरकाना, निमोनी, रतोसा, घुराट, सिलगुवां, लुहारगांव भट, भिटौरा, लुहारी, ढोंडा, सिजौरा, बामन नैगुवां, जवान, संतपुरा, खिसनी बुजुर्ग, कनौरा, खिसनी खुर्द, रामपुर, निनौरा, अरजर, मगरपुर, गैराहा, सनौरा, पचवारा, चौकरी, बार उर्फ रामपुर, अमनपुरा, बगरोनी जागीर, राजगीर, इमिलिया, सिराजा, सतपुरा, हाटी, नोटा, खजराहा, घंघारी, बिजैगढ़, बिजना, बंसार, दरबटयाऊ, पुरा बुजुर्ग, चर्रऊ धवानी गांव इसमें शामिल हैं। अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस अवधि के लिए आवश्यक पानी का भंडारण पहले से ही कर लें। 48 घंटे में कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति पुन: बहाल कर दी जाएगी।