{"_id":"60db72118ebc3ec20b2186fa","slug":"water-problem-in-jhansi-jhansi-news-jhs198326119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराबी ट्रांसफार्मर की, पानी के लिए परेशानी भुगत रही हजारों की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराबी ट्रांसफार्मर की, पानी के लिए परेशानी भुगत रही हजारों की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र में पानी की टंकी के पास लगा ट्रांसफार्मर कम वोल्टेज दे रहा है। इस कारण पानी की टंकी नहीं भर पा रही है। इसका खामियाजा आसपास के करीब आठ से दस हजार लोगों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें पानी जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। समस्या का समाधान करने के लिए जलसंस्थान ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
प्रेमनगर क्षेत्र में एक मात्र पानी की टंकी है। रोस्टर के अनुसार मोटर को रात में भी चलाना पड़ता है। लेकिन पिछले कई दिनों से टंकी के पास का ट्रांसफार्मर कम वोल्टेज दे रहा है। इसका असर पानी की मोटर पर पड़ रहा है। जैसे ही रात के दस बजते हैं, ट्रांसफार्मर का वोल्टेज 440 वोल्ट से अचानक 370 से 380 तक गिर जाता है और मोटर बंद हो जाती है। मोटर नहीं चल पाती है और टंकी नहीं भरने के कारण मोहल्ला तलैया, नाराईपुरा, खैरा, डा. अंबेडकर नगर, कृष्णानगर समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में नलों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है। उधर, दिन में मोटर चलाई जाती है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण पानी सभी घरों तक नहीं पहुंच पाता है। टंकी से मोहल्ला महावीरन, तलैया, बिहारीपुरा, नगरा, गरियागांव समेत अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। इसके लिए टंकी को अलग- अलग चरणों में भरा जाता है। समस्या के बारे में सदर विधायक व जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से लो वोल्टेज आ रहा है। इस कारण पानी की टंकी नहीं भर पा रही है। बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान