फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water flow in the Dhasan River has increased; several villages have been cut off.

Jhansi News: धसान नदी में बढ़ा जलप्रवाह, कई गांवों का संपर्क कटा

Thu, 27 Aug 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Water flow in the Dhasan River has increased; several villages have been cut off.
खिलारा/भंडरा। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बान सुजारा डैम के तीन गेट खुलने से धसान नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के देवरीघाट मौजे स्थित पहाड़ी बांध के 19 में से चार गेट दो-दो मीटर खोलकर बुधवार सुबह चार बजे से 39 हजार क्यूसेक से अधिक पानी निकाला गया। हालांकि, दबाव कम होने पर शाम को एक गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मथुपुरा बांध में मंगलवार रात जलस्तर बढ़ने से एक गेट 60 सेंटीमीटर खोलकर लगभग 1,004 क्यूसेक पानी कुरार नदी में छोड़ा गया। इससे बुधवार सुबह पठा, ढकरवारा, भंडरा, बसरिया, धायपुरा और नयागांव के संपर्क मार्गों पर बने रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा और गांवों का संपर्क कट गया इससे सुबह 10 बजे तक आवागमन बाधित रहा, लेकिन जलस्तर घटने के बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

गेटमैन चंदन सिंह और करन सिंह यादव ने बताया कि धसान नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे के ग्रामीणों, मछुआरों और पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



माताटीला बांध के 20 गेट खुले, नया घाट तक पहुंचा पानी
एरच में बेतवा नदी का जलस्तर मंगलवार रात से लगातार बढ़ रहा है। माताटीला बांध के 20 गेट खोले जाने से नदी का पानी और बढ़ने के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बेतवा नदी के मड़िया महादेव मंदिर के पास चार करोड़ की लागत से नवनिर्मित घाट भी पानी की चपेट में आ गया है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो पूरा घाट डूब जाएगा। फिलहाल घाट तक जाने वाले रास्तों पर चारों तरफ पानी भर चुका है और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed