फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water filling the road due to lack of drain

Jhansi News: नाली न होने से सड़क पर भर रहा पानी

Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water filling the road due to lack of drain

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



चिरगांव। चिरगांव से गुरसराय की ओर जाने वाले राजमार्ग-42 पर सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली न बनाए जाने के कारण आसपास के घरों का पानी सड़क पर आकर भर रहा है। हालत यह है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिनमें गिरकर आए दिन राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी से की गई है, लेकिन हमेशा टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अंतर्गत आने वाले मार्ग पर चिरगांव के निकट वीरेंद्र राजपूत के घर से सुल्तानपुरा ओवरब्रिज तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बसी है। लेकिन इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली का निर्माण न कराए जाने के कारण आसपास के घरों का पानी सड़क पर आकर भरता है। डामरीकृत सड़क पर पानी भरने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन




खाद विक्रेता किशोरी पाल ने बताया कि रात के समय अंधेरे में आए दिन बाइक चालक गिर जाते हैं। शिकायत कई बार की गई है लेकिन कोई सुनता नहीं है। संजीव गुप्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद गड्ढों में गिट्टी भर देते हैं। लेकिन पानी भरने से फिर वही स्थिति बन जाती है। रामजी राजपूत सुल्तानपुरा ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत ब्लाॅक मुख्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक की है, लेकिन अधिकारी हमेशा टाल-मटोल का रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed