{"_id":"674a21f3de33e4e5680ffd14","slug":"watch-from-the-sky-during-friday-prayers-police-alert-after-sambhal-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-443818-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जुमे की नमाज के दौरान आसमान से नजर, सम्भल के बाद पुलिस चौकन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जुमे की नमाज के दौरान आसमान से नजर, सम्भल के बाद पुलिस चौकन्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। संभल में हुए बवाल के बाद जारी अलर्ट के मद्देनजर जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ लगाने वालों को भी यहां से खदेड़ दिया गया। मस्जिदों के इर्द-गिर्द भीड़ पर ड्रोन से निगाह रखी गई। पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में पीएसी की दो कंपनियां भी तैनात रहीं। पुलिस अफसरों ने भी पुराने शहर में गश्त की।
गोविंद चौराहा स्थित मरकजी मस्जिद, बाहर ओरछा गेट, कपूर टेकरी चौराहा समेत अन्य इलाकों में पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने इन इलाकों में गश्त लगाई। मस्जिदों के आसपास भीड़ की निगरानी के लिए तीन ड्रोन भी उड़ाए गए। आसपास किसी को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था। कोतवाल शैंलेंद्र सिंह की अगुवाई में भी पुलिस फोर्स खंडेराव गेट से लेकर अन्य संवेदनशील इलाकों के बीच भ्रमण करती रही। इलाइट चौराहे के पास भी नवाबाद पुलिस तैनात रही। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक नमाज के बाद किसी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन