फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Waiting will start today, super specialty block

इंतजार बढ़ा, आज से शुरू होगा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Waiting will start today, super specialty block
झांसी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की सभी छह यूनिटें शुरू होने में एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। अब मंगलवार से इसकी शुरुआत होगी। सोमवार को दिनभर साफ-सफाई से लेकर अन्य तैयारियां चलती रहीं। ड्यूटी चार्ट भी बनाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ है। ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोेलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अलग यूनिट बनी हैं। यहीं पर सभी छह विभाग की ओपीडी की सुविधा है। हर विभाग में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड हैं, जिसमें 60-60 बेड हैं। साथ ही मॉड्यूलर और माइनर ओटी भी हैं। कॉलेज प्रशासन ने इसे शुरू करने का फैसला लिया है। सोमवार को ब्लॉक में साफ-सफाई का काम जारी रहा। इसके अलावा एक्सरे फिल्म देखने के लिए उपकरण, हर ओपीडी कक्ष के बाहर पर्चा नंबर का मॉनीटर आदि लगाने का काम होता रहा। डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट भी बनाया गया है। सीएमएस ने बताया कि मंगलवार से ब्लॉक में ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

काउंटर की बगल में ही गिरी फॉल सीलिंग
एसएसबी में भूतल पर काउंटर के बगल में फॉल सीलिंग गिर गई है। पूछताछ के दौरान स्टाफ ने बताया कि फॉल सीलिंग गिरने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। मगर अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed