फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wait till September to fill the gap on Gwalior Road Overbridge

Jhansi News: ग्वालियर रोड ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने के लिए कीजिए सितंबर तक का इंतजार

Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wait till September to fill the gap on Gwalior Road Overbridge
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को रफ्तार देने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पिछड़ गया है। हम बात कर रहे हैं ग्वालियर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का। पहले कहा जा रहा था जुलाई में एक लेन बन जाएगी। फिर समय बढ़ाकर अगस्त कर दिया गया था। लेकिन अब सितंबर से पहले ओवरब्रिज की एक लेन तैयार होना संभव ही नहीं है
बुंदेलखंड के इस पहले धनुषाकार ओवरब्रिज का निर्माण ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर दिसंबर 2021 में आरंभ हुआ था। इसे पूरा करने की मियाद मार्च 2023 तय की गई थी लेकिन, रेलवे की वजह से काम लगातार पिछड़ता जा रहा है। रेलवे को जनवरी 2023 में पटरी के ऊपरी हिस्से पर काम आंरभ कराना था लेकिन, इस काम में ही उसे दो माह लग गए। रेलवे को अपना काम खत्म करके जुलाई में सेतु निगम के लिए जगह खाली करनी थी लेकिन, रेलवे अभी तक यह जगह खाली नहीं कर सका। अभी पुल के ऊपरी हिस्से में भी काम बाकी बचा है। सेतु निगम के हिस्से में अभी ग्वालियर की ओर करीब 60 मीटर लंबा स्लैब डालने का काम बाकी है। ऐसे में उसे भी न्यूनतम 45 दिन का समय लगेगा। सेतु निगम अभियंताओं का कहना है कि इसके बाद ही अगली लेन खोली जा सकेगी। जिस रफ्तार से रेलवे काम कर रहा है, उसको देखते हुए सितंबर महीने में ही पहली लेन खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
रेलवे के अपना ढांचा हटाने के बाद हम लोग अपना काम आंरभ कर सकेंगे। पहली लेन खोलने के लिए हमें कम से कम 45 दिन का समय चाहिए होगा। इसके बाद ही पहली लेन आरंभ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार
परियोजना अधिकारी सेतु निगम

ओवरब्रिज एक नजर में
निर्माण कार्य शुरू हुआ- दिसंबर 2021
कुल लागत-117 करोड़
लंबाई-950 मीटर
चौड़ाई- 15 मीटर चौड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed