फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   voltage fluctuation will not disturb

अब नहीं सताएगा कम और ज्यादा वोल्टेज

Wed, 21 Aug 2019 09:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
voltage fluctuation will not disturb
अब नहीं सताएगा कम और ज्यादा वोल्टेज
विज्ञापन

झांसी। कम और ज्यादा वोल्टेज (लो और हाई) की समस्या को दूर रखने के लिए महानगर के सभी सबस्टेशनों पर खास उपकरण (कपैसिटर बैंक्स)लगा दिए गए हैं। कुल 34 कपैसिटर बैंक्स लगाए गए हैं, जिसमें 24 को चालू कर दिया गया है। बाकी भी जल्द चालू हो जाएंगे।
महानगर में लगातार बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। महानगर के 16 सबस्टेशनोें से दस साल पहले 80 हजार उपभोक्ता जुड़े थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 1.20 लाख तक पहुंच गई है। यानी दस साल में 40 हजार कनेक्शन बढ़ गए हैं। हालांकि, मांग के हिसाब से सबस्टेशनों की भी क्षमता वृद्धि होती रही। लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। वोल्टेज के कम और ज्यादा होने पर फ्लक्चुएशन होने लगता है। चूंकि, लोगों ने अपने घरों में एसी, कूलर, फ्रिज समेत तमाम उपकरण लगा रखे हैं, ऐसे में उनको बचाने के लिए स्टेबलाइजर लगाना पड़ता है। बिजली विभाग ने लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 16 में से 15 सबस्टेशनों पर कपैसिटर बैंक्स लगा दिए हैं। कपैसिटर बैंक लो वोल्टेज की समस्या को दूर करता है। इसके लगने से अब संबंधित क्षेत्र में कम और ज्यादा वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। रानीमहल पर एक, मुन्नालाल पर चार, सूतीमिल पर दो, हंसारी पर दो, बिजौली पर दो, ग्रोथ सेंटर पर एक, मेडिकल पर तीन, उन्नाव गेट पंचवटी पर दो, गल्ला मंडी पर दो, न्यू गल्ला मंडी पर दो, नंदनपुरा पर दो, प्रेमनगर पर दो, पुलिया नंबर पर तीन, सीपरी बाजार पर तीन और हाइडिल सबस्टेशन पर दो कपैसिटर बैंक्स लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कपैसिटर बैंक्स लगने से वोल्टेज में सुधार होता है। इससे लो वोल्टेज की समस्या नहीं रहती है। जेल चौराहा सबस्टेशन पर जगह की कमी के कारण कपैसिटर नहीं लग सका। बाकी सबस्टेशनों पर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
ऐसे करता है काम
कपैसिटर बैंक्स को हिंदी में संधारित्र कहते हैं। इसे कंडेंसर भी कहते हैं। यह एनर्जी स्टोर करने के उपकरण होते हैं। पावर सेवर उपकरण कपैसिटर बैंक्स ही होते हैं। कपैसिटर लोड प्रदान करते हैं। वे पावर फैक्टर को सुधारते हैं।
जेल चौराहा पर नहीं लग सका
जेल चौराहा स्टेशन पर जगह की कमी के कारण कपैसिटर बैंक नहीं लग सका। इस सबस्टेशन से सदर बाजार, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, सिविल लाइन, एमईएस, इलाहाबाद बैंक चौराहा, स्टेशन रोड, सीता होटल, सेवाराम ऑयल, इलाइट चौराहा, पुलिस कॉलोनी, जानकीपुरम व आसपास क्षेत्रों को बिजली मिलती है।

समस्या पर संपर्क करें
विद्युत नगरीय वितरण मंडल झांसी ने किसी भी समस्या या आपात स्थिति में सहायता के लिए नंबर जारी कर दिए हैं। इसमें कंट्रोल नंबर 0510- 2330553, व्हाट्स ऐप नंबर 9412748123, एसएमएस 5616190, ई मेल डीवीवीएनएलसीसीसी एटदारेट जीमेल. कॉम, फेसबुक डीवीवीएनएलएमडी पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान न होने पर अधीक्षण अभियंता के मोबाइल नंबर 9453143642, अधिशासी अभियंता प्रथम के 9415909540, अधिशासी अभियंता द्वितीय के 9415909537 व अधिशासी अभियंता तृतीय के 9532939756 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed