{"_id":"5d7e9e028ebc3e93dd48e7b1","slug":"vivek-frinds-win-volleyball-championship-jhansi-news-jhs1481471127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक फ्रेंडस एकाडमी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक फ्रेंडस एकाडमी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विवेक निरंजन स्मृति बालीवॉल प्रतियोगिता में भिड़तीं विवेकानंद कॉलेज व विवेक फ्रेंड्स वॉलीबॉल ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक फ्रेंडस एकाडमी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
झांसी। विवेक निरंजन की स्मृति में विवेक फ्रेंडस वॉलीबाल एकेडमी क ी ओर से रविवार को बुंदेलखंड कालेज में महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच में विवेक फ्रेंडस वॉलीबाल अकादमी ने केंद्रीय विद्यालय एक को हराया। इसमें विजेता टीम की सीमा और पूजा ने शानदार प्रदर्शन किया।
एकतरफा रहे मुकाबले में एकाडमी ने सीधे सेटों में केंद्रीय विद्यालय को 25 - 11, 25 - 5 से हराया। फाइनल मुकाबले में सीमा और पूजा ने जहां 12 प्वाइंट अपनी टीम के लिए हासिल किए। वहीं, प्रतिद्वंद्वी टीम को हावी भी नहीं होने दिया और कई प्वाइंट बचाए। इससे पहले हुए अन्य मैचों में निर्मला कांवेंट स्कूल ने न्यू ईरा पब्लिक स्कूल को 15 - 10, 15 - 3 से, विवेकानंद कालेज ने आर्य कन्या कालेज को 15 - 1, 15 - 8 से, आर्य कन्या ए ने निर्मला कांवेंट स्कूल को 15 - 4 से, विवेक एकाडमी ने विवेकानंद कालेज को 15 - 12, 15 - 7 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेश बादल, संजय सिंह, डा. वीके निरंजन, फाउंडेशन सचिव राम किशन निरंजन, राजेश पटेल, अशोक यादव, सतीश कंचन, राज किशोर तिवारी, नारायण राजपूत आदि मौजूद रहे।