फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Virul massege is fake

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज है फर्जी

Thu, 21 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Virul massege is fake
झांसी। आजकल सोशल मीडिया पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। मैसेज में यह बताया जा रहा है कि एक अप्रैल से गुडमॉर्निंग मैसेज भेजने पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। इससे मोबाइल यूजर्स की परेशानी काफी बढ़ गई हैं। लेकिन, मैसेज पूरी तरह से फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन

सवेरे आंख खुलते ही लोग सबसे पहले अपने मोबाइल फोन की जांच करते हैं। लगभग हर किसी के मोबाइल पर गुडमॉर्निंग का मैसेज होता है। कुछ लोग गुडमॉर्निंग के जवाब में गुडमॉर्निंग का स्टीकर व मैसेज भेज देते हैं। लेकिन, आजकल सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग मैसेज के रूप में वायरल हो रही है। अखबार की कटिंग में लिखा है कि नए वित्तीय वर्ष में व्हाट्सएप व अन्य एप पर गुडमॉर्निंग के मैसेज भेजने पर 18 प्रतिशत तक जीएसटी लगेगा। जीएसटी को महीने के अंत में अदा करना होगा।
विज्ञापन

जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल मैसेज फर्जी है। अखबार की कटिंग में जीएटी लगने की वजह लोगाें द्वारा सुबह- सुबह मैसेज करने से इंटरनेट धीमा होना बताया गया है। इसमें कहा गया कि टैक्स लगने के कारण लोग कम मैसेज भेजेंगे इससे इंटरनेट की स्पीड में फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल के महाप्रबंधक जीएल गौतम ने बताया कि वायरल मैसेज में गुडमॉर्निंग मैसेज भेजने के एवज में 18 फीसदी जीएसटी को लगना बताया गया है। जबकि, अभी तक सरकार द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश नहीं आया है। वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed