फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   viral patient in distick hospital

जिला अस्पताल में उमड़ी वायरल पीड़ितों की भीड़

Tue, 24 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
viral patient in distick hospital
सोमवार को जिला अस्पताल में खांसी बुखार के बढ़ रहे मरीजों की लाइन लगी रही।
झांसी। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में वायरल पीड़ितों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना वायरस के डर से मरीज खांसी, जुकाम, बुखार को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। कई लोगों ने वायरस को कोरोना से जोड़ते हुए इसका डर भी जताया। हालांकि, डॉक्टर ने कहा कि बेवजह डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को फिजीशियन ओपीडी खुली तो मरीजों की सुबह से ही लंबी कतार लग गई। हालांकि, ओपीडी के बाहर एक सुरक्षा गार्ड को बैठा दिया गया था और पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई थी, ताकि कोई अव्यवस्था न हो। एक-एक करके ही मरीजों को ओपीडी में जाने दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के दौरान कई वायरल पीड़ितों ने कोरोना का संदेह जताया। डॉक्टरों ने उन्हें समझाया कि बेवजह घबराए नहीं। अभी झांसी में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। ऐसे में वायरल को कोरोना वायरस से न जोड़ें। दवा खाने पर चार-पांच दिन में वायरल ठीक हो जाएगा। वहीं, कुत्ते काटने पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले भी कई लोग अस्पताल आए।
विज्ञापन

मेडिकल में इमरजेंसी सेवाएं चालू
शासन के निर्देश पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रुटीन ओपीडी को सोमवार को बंद कर दिया गया। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं और कोरोना ओपीडी में मरीज देखे गए। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी वायरल पीड़ितों के लिए एक और ओपीडी खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed