फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vinod not talk to things og daughter he told should me child

बेटियों से बात नहीं करता था विनोद, कहता था मुझे तो अपना वारिस चाहिए

Sat, 05 Dec 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vinod not talk to things og daughter he told should me child
झांसी। दस साल की नेहा, आठ साल की हरकुंवर और आराधना चार साल की है। अगर परिवार वालों की मानें तो विनोद अपनी बेटियों से बात तक नहीं करता था। दादा पूजन और चाचा धनीराम ही इन बच्चियों का लालन पालन कर रहे थे। विनोद को परिवार वालों ने खूब समझाया लेकिन उसे तो बस बेटे की चाहत थी। सबसे एक ही बात कहता था कि उसे वारिस चाहिए। उसे इस बार उम्मीद थी कि बेटे का जन्म होगा लेकिन बेटी के पैदा होने की खबर सुनते ही जहर खाकर जान दे दी। आज चार बेटियों के सिर से बाप का साया उठ गया है।
विज्ञापन

मडावरा थाना क्षेत्र के गांव धुरवारा निवासी विनोद के हिस्से में साढ़े सात बीघा जमीन थी। वह इसी जमीन में खेतीबाड़ी कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि जब बड़ी बेटी नेहा पैदा हुई तब तो विनोद खुश था। लेकिन जब बेटे की चाहत में एक एक करके दो बेटियां और हो गईं तो वह परेशान रहने लगा। वह इतना बदल गया कि तीनों बेटियों से बात करना बंद कर दिया। पत्नी कमलेश के साथ भी उसका व्यवहार बदल गया था। जब उसके तीन बेटियां हो गईं तो सभी ने कहा कि अब बेटे की चाहत छोड़कर बेटियों का लालन-पालन अच्छे से करे लेकिन वह बेटे की जिद पर अड़ा रहा। इस बार जब उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो सबसे कहना शुरू कर दिया कि उसके यहां बेटा होगा। उसका वारिस आ रहा है। घर वालों और सगे संबंधियों से कहता था कि बेटा होने की बड़ी दावत भी करेंगे। बृहस्पतिवार को जब अस्पताल से पिता ने फोन पर बेटी के जन्म की खबर दी तो वह तनाव में आ गया और जहर खा लिया। विनोद के पिता पूजन का कहना है कि वह चारों बेटियों का लालन-पालन करेंगे। चारों अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed