फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   villagers hindrance in path of lady corona warriors

कोरोना योद्धाओं को मेडिकल कॉलेज जाने से रोक रहे गांववासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
villagers hindrance in path of lady corona warriors
कोरोना योद्धाओं को मेडिकल कॉलेज जाने से रोक रहे गांववासी - महिला सफाई कर्मियों की शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने शुरू की मामले की जांच अमर उजाला ब्यूरो झांसी। मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत मुस्तरा गांव की महिलाओं को काम पर आने से रोका जा रहा है। महिलाओं की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरोना महामारी में योद्धाओं की तरह काम कर रहे लोगों के लिए अपने ही दुश्मन बनने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव से सामने आया है। दरअसल, नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में रहने वाली 15 से अधिक महिलाएं मेडिकल कॉलेज में सफाई का कार्य करती हैं। इन महिलाओं का आरोप है कि गांव का प्रधान व प्रभावशाली लोग उनको कार्य पर आने से रोक रहे हैं। उनको ऑटो से उतार लिया जाता है, जिससे वे परेशान हैं। गांव वालों को लगता है कि मेडिकल कॉलेज में वे कोरोना संदिग्धों के बीच कार्य करती हैं। ऐसे में उनको भी यह बीमारी हो सकती है। उनका प्रभाव पूरे गांव पर पड़ेगा। मंगलवार को महिलाओं ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। महिलाओं को जो भी कार्य पर आने से रोकने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रदीप अहिरवार ने बताया कि महिलाओं से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। महिलाओं ने दो- तीन से ही अस्पताल जाना शुरू किया है। जनप्रतिनिधि के नाते गांव वाले उनके पास आग्रह लेकर आए थे कि महिलाओं को काम पर जाने से रोका जाए। उनके द्वारा गांव में बीमारी न आ जाए। महिलाओं से उन्होंने आग्रह किया था। साथ ही कहा था कि अगर वे काम पर जाती है तो मास्क आदि सुरक्षा का ध्यान रखकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed