फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   villagers beaten man in doubt of fish thief

मछली चोर समझकर ग्रामीण को पहले पीटा, फिर स्टीमर से मारा टक्कर, मौत

Thu, 06 Feb 2020 10:47 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
villagers beaten man in doubt of fish thief
शव - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

गुरुवार की सुबह तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजपुर में मछली चोर समझकर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण की जमकर पिटाई की। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागते समय वह माताटीला के भराव क्षेत्र में गिर गया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने स्टीमर से टक्कर मारकर ग्रामीण की हत्या कर दी। घटनास्थल को लेकर तालबेहट व जखौरा थानों के बीच यह मामला घंटों फंसा रहा। बाद में विधायक के हस्तक्षेप पर तालबेहट पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

विज्ञापन


राजपुर गांव निवासी भागीरथ (44 वर्ष) पुत्र जसुवा सहरिया और बटोली पुत्र रामदयाल सहरिया सुबह करीब चार बजे फसलों की रखवाली करने के लिए माताटीला बांध के डूब क्षेत्र में स्थित खेत पर जा रहे थे। बांध के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। भागीरथ के परिजनों का कहना है कि चोरी से मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए वे दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गए। बटोली को तो उन्होंने छोड़ दिया, जबकि भागीरथ को वे पकड़कर ले गए। छूटकर आए बटोली ने यह जानकारी अन्य लोगों को दी। भागीरथ की तलाश की गई। बांध में भागीरथ का शव उतराता पाया गया। यह देख हड़कंप मच गया। गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना जखौरा थाना पुलिस को दी गई।  
विज्ञापन


जखौरा थाने की पुलिस ने घटना क्षेत्र तालबेहट का बताते हुए परिजनों को वहां भेजा। सभी लोग तालबेहट थाने आए। वहां भी घटनास्थल को लेकर मामला फंसा रहा। बाद में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। परिजनों ने भागीरथ को पहले पीटने और फिर स्टीमर से टक्कर मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। भागीरथ की चार संतानें हैं, जिसमें एक पुत्री की शादी होनी है। विधायक रामरतन कुशवाहा भागीरथ के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed