फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Villager beaten to death by in dung controversy in jhansi

यूपीः गोबर उठाने के विवाद में ग्रामीण की लाठियों से पीटकर हत्या

Thu, 14 Nov 2019 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Villager beaten to death by in dung controversy in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विरधा निवासी वृद्ध की गोबर उठाने के विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


ग्राम विरधा निवासी प्यारेलाल (55) पुत्र उमराव बीते रोज एक खेत पर संदिग्ध अवस्था में गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था। सूचना पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाए, गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी मिथलेशन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को उनका पति प्यारेलालअपने डारन वाले खेत पर गोबर उठाने गया था। 
विज्ञापन


आरोपियों का खेत उसके खेत के समीप है। गोबर बीनने को लेकर आरोपियों का उसके पति से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। इसके बाद आठ बजे मिथलेश अपने पुत्र  शैलेंद्र के साथ खाना लेकर खेत पर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पति को बातचीत करने के लिए बुलाया और बाद में लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। उन्हें बचाने मिथलेश और उनका पुत्र गया, लेकिन तब तक आरोपी लाठी लेकर मौके से गाली-गलौज करते हुए भाग गए। 

ग्रामीणों की मदद से प्यारेलाल को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना पूराकलां के ग्राम विरधा निवासी मुन्ना रजक पुत्र फुंदा और बड़ेदा पुत्र मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।


आरोपियों ने रचा था भैंस चोरी का नाटक
आरोपियों ने अपने बचाव के लिए नत्थीखेड़़ा चौकी पुलिस को भैंस चोरी का शिकायती पत्र देकर मृतक के परिजनों पर ही उल्टा दबाव बनाने का प्रयास किया था, पर, जब उमराव की मौत हो गई तो मामला उलट गया। मौत को लेकर  ग्रामीणों ने हंगामा भी किया, पर बाद में पुलिस अफसरों ने समझा बुझाकर तत्काल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed