फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vikash dubhey is not arrest than his surrender

शहीद की पत्नी बोली, दहशतगर्द विकास पकड़ा नहीं गया बल्कि खुद किया समर्पण

Fri, 10 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vikash dubhey is not arrest than his surrender
सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला। अमर उजाला
झांसी। कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे कुख्यात विकास दुबे की उज्जैन में गिरफ्तारी की खबर सुन शहीद सुल्तान के परिजन भड़क गए। पत्नी उर्मिला ने सीधे पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पकड़ा नहीं गया बल्कि स्वयं उज्जैन पहुंचकर समर्पण किया है।
विज्ञापन

कानपुर में 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हुए हमले में भोजला गांव निवासी सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा के शहीद होने के बाद से ही पत्नी व परिजनों में गुस्सा है। पत्नी ने कहा कि घटना करने के बाद वह कैसे उज्जैन पहुंच गया। बिना संरक्षण और मदद के वह वहां तक कैसे पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होना जरूरी है। परिजनों ने गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाते हुए इसे सोची समझी रणनीति बताया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना के बाद से ही दहशतगर्द विकास दुबे के एनकाउंटर की मांग उठाई थी। पिता हरप्रसाद ने कहा कि हम सभी विकास दुबे के एनकाउंटर की उम्मीद लगाए थे, लेकिन उसकी गिरफ्तारी होना हजम नहीं होता। उसने मेरे बेटे की ही नहीं बल्कि आठ बेटों की हत्या की है। ऐेसे हत्यारे की सजा केवल मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थि विसर्जित कर लौटे परिजन
दो दिन पहले परिजन शहीद सुल्तान की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए थे। बुधवार की शाम परिजन घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हम सभी को उम्मीद थी कि वहां से लौटकर जरूर उसकी मौत की खबर आएगी, लेकिन गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर भी नजर आई नाराजगी
बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी नजर आई। लोगों का कहना था कि ऐसे अपराधी का एनकाउंटर होना बहुत जरूरी था। यदि भविष्य में फिर से छूटा तो बड़ा अपराधी बनकर उभरेगा। कुछ लोगाें का कहना था कि मध्य प्रदेश पुलिस को उज्जैन में ही मार गिरा देना था। कोई यूपी पुलिस की नाकामी बता रहा था तो कोई सफेदपोशों का हाथ बताकर बचाने की बात कर रहा था। दिन भर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मेसेज वायरल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed