फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vijilence team seal two stall in railway

Jhansi News: विजिलेंस ने स्टेशन पर सील कराए खान-पान के दो स्टाल

Sun, 05 Feb 2023 11:05 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vijilence team seal two stall in railway
झांसी। रेलवे की विजिलेंस टीम ने रेल मंडल के कई विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर कर्मचारियों के चिकित्सीय परीक्षण के बगैर संचालित हो रहे दो खान-पान के स्टालों को सील कर दिया गया। विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

रेलवे के सतर्कता विभाग के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नवीन कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (बिजली) धर्मेंद्र कुमार व उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (यातायात) जितेंद्र कुमार की टीम ने रेलवे स्टेशन पर स्थित टीटीई लॉबी, चालक लॉबी समेत पर्सनल विभाग, बिजली विभाग व कार्मिक विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से उनके कामकाज से संबंधित जानकारियां लीं। टिकट लॉबी में जाकर स्टाफ का ड्यूटी रजिस्टर जांचा। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी जांचे। इससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बाद में टीम वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफार्मों पर पहुंची। यहां खान-पान के स्टालों पर तैनात कर्मचारियों के मेडिकल कार्ड चेक किए गए। इस दौरान दो स्टालों पर तैनात कर्मचारियों के मेडिकल कार्ड नहीं पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से टीम ने दोनों स्टाल सील करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि खान-पान के स्टालों पर तैनात रहने वाली कर्मचारियों का हर साल चिकित्सीय परीक्षण किया जाता है। पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने वाले कर्मचारियों की ही स्टालों पर तैनाती की जाती है। इसका उन्हें एक कार्ड भी जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed