{"_id":"694317788e1944b1280e90c7","slug":"vigilance-team-conducts-raids-in-vajna-and-chirgaon-fir-registered-against-nine-for-electricity-theft-jhansi-news-c-11-jhs1019-702161-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वाजना और चिरगांव में विजिलेंस का छापा, विद्युत चोरी में नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वाजना और चिरगांव में विजिलेंस का छापा, विद्युत चोरी में नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
प्रतिबंधित सफेद केबल को हटवाया, आपूर्ति की बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वाजना और चिरगांव क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापे की कार्रवाई कर अवैध रूप से बिजली जला रहे नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही प्रतिबंधित सफेद केबल का प्रयोग कर बिजली जला रहे उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल की गई। केबल को जब्त कर लिया गया।
रक्सा क्षेत्र में विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई में करीब छह बिजली चोर पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई वाजना बिजली घर से जुड़े बमेर, राजापुर, इमलिया और रक्सा पुनावली कला गांवों में की गई। बाजना बिजली घर के अवर अभियंता रामकुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। चिरगांव क्षेत्र में तीन घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।