फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vehicles parked on the roadside are becoming fatal

Jhansi News: सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे जानलेवा

Fri, 25 Apr 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the roadside are becoming fatal

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। इस आदेश का असर झांसी जनपद में दिखाई नहीं दे रहा है।

शहर के मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर सफर का जोखिम खत्म ही नहीं हो रहा है। कानपुर मार्ग और ग्वालियर रोड समेत आसपास के इलाके में हाईवे के दोनों ओर वाहन खड़े नजर आते हैं और यही हादसे की वजह बन रहे हैं। अमर उजाला टीम ने जब बृहस्पतिवार को शहर के कुछ इलाकों का भ्रमण किया तो रास्ते में कई गाड़ियां खड़ी नजर आईं। दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर पाल कालोनी चौराहे से पहले स्थित पेट्रोल पंप के दोनों ओर बस और ट्रक खड़े थे। वाहनों का निकलना मुश्किल था। थोड़ा आगे बढ़ने पर 12 बजे के करीब चौराहे पर निर्माण कार्य के चलते आवागमन में परेशानी तो थी ही, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने दिक्कतें और बढ़ा दी।
विज्ञापन




बॉक्स में -



26 माह में 1400 ने गंवाई जान

सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2023 में 619, वर्ष 2024 में 658 व वर्ष 2025 में जनवरी व फरवरी माह में 123 की मौत हुई। 26 माह में कुल 1400 लोगों ने झांसी क्षेत्र में अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन









हाईवे और मुख्य मार्गों के किनारे खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों की जांच की जाती है। इसके साथ ही कार्रवाई भी होती है लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आते। जल्द ही हाईवे पर ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। - प्रभात पांडेय, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed