फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vegetables are being sold one and a half times more expensive as soon as they come out of the market.

Jhansi News: मंडी से बाहर आते ही डेढ़ गुना तक महंगी बिक रहीं सब्जियां

Mon, 07 Oct 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetables are being sold one and a half times more expensive as soon as they come out of the market.
पड़ताल
विज्ञापन

फोटो..
पॉश कॉलोनियों में तो और भी अधिक कीमतों पर बिक रही सब्जी
खाने की थाली महंगी होने से लोगों के किचन का बजट गड़बड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में सब्जियां के दामों पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। हर क्षेत्र में फुटकर सब्जी विक्रेता मनमानी दरों पर सब्जियां बेच रहे हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में तो ठेले वाले बहुत अधिक कीमतों पर सब्जियां बेच रहे हैं। वहीं, मंडी से बाहर आते ही सब्जियां डेढ़ गुना तक महंगी बिक रही हैं। खाने की थाली महंगी होने से लोगों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है।
बारिश के सीजन में सब्जियों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। अभी भी कई सब्जियों की कीमतें कम नहीं हुई हैं। दूसरी तरफ, शहर के अलग-अलग इलाकों में फुटकर विक्रेता सब्जियों को मनमानी दरों पर बेच रहे हैं। रविवार को अमर उजाला की पड़ताल में बस स्टैंड के पास स्थित मंडी और उसके बाहर बिकने वाली सब्जियों के दामों में डेढ़ गुना तक अंतर मिला। मंडी से बाहर आलू, लौकी, प्याज, लहसुन और गोभी करीब डेढ़ गुना मूल्य पर बिकते मिले। टमाटर और तरोई की कीमत में 20 रुपये प्रति किलो का अंतर था। हालांकि, भिंडी, करेला और शिमला मिर्च के दामों में बहुत अंतर नहीं मिला। वहीं, शहर के पॉश इलाकों और बड़ी कॉलोनियों में ठेले वाले भी मनमाफिक दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। इस वजह से कई लोग सीधे मंडी जाकर सब्जियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन



ये बोले लोग
मंडी के बाहर सब्जियां 40 से 50 फीसदी अधिक दामों पर बिक रही हैं। इस पर लगाम लगाई जानी चाहिए। रियायती दरों पर सब्जी खरीदने के लिए मंडी आया हूं। - संदीप राजपूत, महाराणा प्रताप नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी की तुलना में शहर के अन्य स्थानों पर सब्जियां डेढ़ गुना तक महंगी मिलती हैं। इससे किचन का बजट गड़बड़ा जाता है। सप्ताह में एक दिन मंडी में सब्जी खरीदने आती हूं। - दीपा कुमारी, कैंट


ये है अंतर
सब्जी मंडी बाहर
आलू 30 45
लौकी 30 50
प्याज 35 50
भिंडी 40 50
करेला 50 60
टमाटर 60 80
तरोई 60 80
गोभी 80 120
शिमला मिर्च 120 130
लहसुन 280 400
(नोट : सब्जियों के फुटकर मूल्य रुपये प्रति किलो में)


वर्जन..
अगर कोई सब्जी की जमाखोरी करता है तो कार्रवाई की जाएगी। मंडी के बाहर फुटकर व्यापारियों पर कार्रवाई करने का अधिकार हमारे पास नहीं है। - बीएल सिंह, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed