फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vegetable waist for not owner

खरीदार न होने से सड़ जाती सब्जियां

Tue, 03 Nov 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vegetable waist for not owner
बंगरा (झांसी)। बढ़ती महंगाई से आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। किसान भी महंगाई की मार से हैरान है। किसानों का कहना है कि वह बढ़ती महंगाई की समस्या से बाजार से खाली हाथ लौट रहे हैं। महंगी सब्जी आम आदमी के बजट से कम है। किसान नेता देवेन्द्र सिंह का कहना है किसानों के पास मंहगी फसल को उगाने के लिए पैसे की बड़ी तंगहाली है, किसान अगर मदद लेकर बाजार में सब्जियों का व्यापार करता है तो उनकी सब्जी लेने बाला कोई नहीं है। क्योंकि आसमान छूटे भावों से सभी परेशान हैं। व्यापारियों की मनमानी से आलू, प्याज से लेकर दाल, आटा का भाव सातवें आसमान पर हैं। रोज कमाने खाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों का हाल बेहाल है। गरीब असहाय लाचार लोगों को सूखी रोटी खानी पड़ी रही हैं। लोग सब्जियों का स्वाद भूलते जा रहे हैं। बाजारों में किसानों की सब्जियों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं, जिससे मंहगी सब्जियां सड़ तक जातीं हैं।
विज्ञापन

किसानों को इस बढ़ती महंगाई में सरकारी मदद की आवश्यकता है। सरकार जमाखोरों पर कड़ी कार्रवाई करे।
अखिलेश लिटौरिया, जिला उपाध्यक्ष किसान संगठन
किसानों का दर्द अच्छी तरह से समझते हैं, किसान खेत से लेकर देश का अभिन्न अंग होता है, जिसको आज सरकारी सहारे की आवश्यकता है।
हरचरण लिटौरिया, वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध नेता
किसान बड़ी मेहनत से काम करता है और जमाखोर व्यापारियों की वजह से देश का अन्नदाता आज खुद पेट की आग बुझाने को तरस रहा है।
रामप्रकाश पाठक, पूर्व पुलिस अधिकारी
आसमान छूती सब्जियों की वजह से गरीब, असहाय, मजदूर वर्ग बहुत परेशान है। कोई भी सब्जी 50 रुपये किलो से कम नहीं है।
सुरेश चंद्र बबेले, प्रदेश प्रभारी, स्वतंत्रता सेनानी संगठन
किसानों और आम आदमी की समस्या को समझते हुए केंद्रीय और प्रदेश सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम जरूर उठायेगी।
शंकर लाल भोजबाल, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed