फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vande Bharat's CCTV footage will be scrutinised to know the truth

Jhansi News: सच जानने के लिए खंगाले जाएंगे वंदे भारत के सीसीटीवी, दूसरे यात्री ने भोपाल में दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 21 Jun 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat's CCTV footage will be scrutinised to know the truth

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। भोपाल जा रही वंदे भारत में बृहस्पतिवार को सीट को लेकर हुए विवाद पर बबीना के भाजपा विधायक और एक यात्री के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। विधायक ने जहां यात्री पर आरोप लगाया तो वहीं यात्री ने भोपाल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एक्स पर पोस्ट किए गए मामले को रेल मंत्री को टैग कर पोस्ट किया गया है। इसके बाद से जीआरपी सच जानने के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच करेगी।




बृहस्पतिवार को बबीना के विधायक राजीव सिंह पारीछा अपने परिवार के साथ निजामुद्दीन से रानी कमलापति आने वाली वंदे भारत ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान सीट को लेकर विवाद हो गया था। विधायक ने झांसी जीआरपी में यात्री राजप्रकाश की शिकायत दर्ज कराई थी। उधर, राज प्रकाश लहूलुहान स्थिति में रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे। वहां से वह सीधे अस्पताल पहुंचे। इलाज कराने के बाद उन्होंने विधायक के खिलाफ जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज होने के बाद जीआरपी एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। तथ्य सामने आने के बाद जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो फुटेज एकत्र कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed