{"_id":"634ef96342930d63d741d146","slug":"vandana-sweat-shoap-chapa-jhansi-news-jhs231209348","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदना स्वीट्स पर जीएसटी टीम का छापा, पकड़ी गई 1.10 करोड़ की टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदना स्वीट्स पर जीएसटी टीम का छापा, पकड़ी गई 1.10 करोड़ की टैक्स चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कर चोरी की शिकायत पर जीएसटी के विशेष जांच दल ने मंगलवार दोपहर इलाइट चौराहा स्थित वंदना स्वीट्स एवं स्नैक्स प्रतिष्ठान में छापेमारी की। कागजों की जांच-पड़ताल के बाद प्रतिष्ठान में कुल करीब 1.10 करोड़ रुपये का हेर-फेर सामने आया। दस्ते ने प्रतिष्ठान संचालक से कुल 6.32 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर वसूल किया है।
अपर आयुक्त (ग्रेड वन) भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक उक्त प्रतिष्ठान में हेर-फेर की शिकायत मिल रही थी। विशेष जांच दल को पड़ताल के लिए मौके पर भेजा गया। जांच दल ने इलाइट स्थित मुख्य प्रतिष्ठान समेत निर्माण स्थल पर छापेमारी शुरू की। जीएसटी टीम ने यहां पहुंचते ही दुकान में मौजूद सभी दस्तावेज कब्जे मेें लेकर पड़ताल शुरू की। जीएसटी अफसरों ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान खरीद-बिक्री संबंधी सभी रिकॉर्ड खंगाले। कई घंटे तक चली पड़ताल के दौरान कुल 110.20 लाख रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके आधार पर प्रतिष्ठान पर 5.5 लाख रुपये का टैक्स एवं 0.82 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। व्यवसायी ने पहले इस पर आपत्ति जताई लेकिन, जीएसटी अफसरों के कई नियमों के हवाला देने पर आखिरकार व्यवसायी जुर्माना अदा करने पर राजी हो गया। अपर आयुक्त के मुताबिक डीआरसी-03 के माध्यम से मौके पर जुर्माना जमा करा लिया गया।