फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vallentine weak celebration

दोस्तों को दिल का हाल सुनाया, खूब खरीदे गिफ्ट

Tue, 09 Feb 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vallentine weak celebration
वेलेन्टाइन डे के लिए सीपरी बाजार की एक दुकान से उपहार खरीदते युवा। अमर उजाला
झांसी। वेलेंटाइन वीक में रोज डे के बाद सोमवार को ‘प्रपोज डे’ सेलिब्रेट किया गया। दोस्ती और प्यार के बीच इजहार का दौर चला। मार्केट में गिफ्ट गैलरी भी खूब सजी रही। दोस्तों ने अपने वेलेंटाइन से अपने प्यार का इजहार करने के लिए गिफ्ट का सहारा लिया। इसमें कपल्स गिफ्ट, चांद पर बैठा प्रेमी युगल, डांसिंग पेयर, लव स्टेच्यू, हार्ट शेप के गिफ्ट और लाल-पीले गुलाब के साथ लव कोटेशन बुक सबसे ज्यादा पसंद की गई। उधर, दोस्त के प्रपोजल को स्वीकार करने वाले दोस्तों ने पार्टी भी की। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फ्रेंड्स ग्रुप में फोटो भी शेयर किए। अपने खास दोस्त को पहली बार प्रपोज करने वालों ने गिफ्ट गैलरी में एक-दूसरे की पसंद के गिफ्ट खरीदे। ऐसे जोड़ों के लिए मार्केट में हार्ट शेप पेयर की-रिंग (हॉफ हार्ट शेप में बने चाबी के दो अलग-अलग गुच्छे जो जोड़ने पर पूरा हार्ट बन जाएं), हार्ट शेप चॉकलेट, पेयर परफ्यूम, पेयर बैंड्स खास तौर पर सजाए गए हैं।
विज्ञापन

चॉकलेट डे आज
वेलेंटाइन वीक मनाने वालों के लिए मार्केट में चॉकलेट सेलिब्रेशन की ढेरों वैराइटी हैं। इसमें हार्ट, रिंग, प्लेट, बंच, फ्लावर, बॉक्स और बॉल शेप के अलावा गिफ्ट पैक में सजी चॉकलेट्स मार्केट में उपलब्ध हैं। सिंगल हार्ट शेप की चॉकलेट आर्कषक पैकिंग में सभी को लुभाने वाली है। कप चॉकलेट केक भी खूब हैं। इन आइटमों के रेट पैकिंग और साइज के मुताबिक 25 रुपये से लेकर 550 रुपये तक हैं।
विज्ञापन

परिवार के साथ ऐसे मनाइए चॉकलेट डे
जरूरी नहीं कि वेलेंटाइन वीक दोस्तों और किसी खास के साथ ही सेलिब्रेट किया जाए। आज चॉकलेट डे है तो आप इसे परिवार में अपने बड़ों और बच्चों के साथ भी मना सकते हैं। बेहतर हो कि फैमली के लिए अपने हाथ से चॉकलेट केक बनाएं, छोटी-छोटी कलरफुल पैकिंग में सजी चॉकलेट घरवालों को गिफ्ट करें और उनके साथ बैठकर दिन का आनंद लेकर अपनों के जीवन में मिठास घोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन
10 फरवरी-टैडी डे
11 फरवरी-प्रॉमिस डे
12 फरवरी-हग डे
13 फरवरी-किस डे
14 वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed