फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Urdu translator sacked for embezzlement

गबन के आरोप में उर्दू अनुवादक बर्खास्त

Fri, 19 Feb 2016 01:17 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विकास विभाग के उर्दू अनुवादक को जिला विकास अधिकारी ने गबन के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। अनुवादक पर बामौर ब्लॉक में तैनाती के दौरान स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 45.50 लाख रुपये के गबन का आरोप है। बर्खास्त कर्मचारी से गबन की राशि भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन


उर्दू अनुवादक इंतजार मेहंदी वर्ष 2008-09 से 2013-14 के मध्य बामौर ब्लॉक में पदस्थ थे। उन पर स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत फर्जी समूहों का गठन कर अपने चहेतों के नाम से पैसे निकालने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि जिन लोगों को फर्जी लाभार्थी बनाकर पैसा निकाला गया है, उनमें इंतजार मेहंदी की पत्नी भी शामिल हैं। शिकायत मिलने पर सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उपायुक्त मनरेगा को जांच अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन


जांच शुरू होते ही इंतजार 31 दिसंबर 2013 से बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हो गए थे। अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें 11 अप्रैल 2014 को निलंबित कर दिया गया था। एक जून 2014 को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद जिला विकास अधिकारी ने इंतजार मेहंदी से स्पष्टीकरण तलब किया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर बृहस्पतिवार को डीडीओ प्रहलाद सिंह ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। उन्होंने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी से चालीस किस्तों में गबन की राशि वसूली जाएगी, इसके लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही उसकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed