फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up police stop to meet aap mla prakash jarwal to protesting farmers in betwa jhansi

झांसी: आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने आए आप विधायक को पुलिस ने रोका, कहा- यूपी सरकार तानाशाह

Mon, 04 Jan 2021 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
up police stop to meet aap mla prakash jarwal to protesting farmers in betwa jhansi
आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने आए आप विधायक को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

झांसी के सिंचाई विभाग के बेतवा भवन में किसान अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने आए आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक प्रकाश जारवाल को पुलिस ने रोक दिया। उन्हें किसानों से नहीं मिलने दिया। 

विज्ञापन


आप पार्टी के विधायक सोमवार को झांसी पहुंचे। उनको खाती बाबा के एक स्कूल का निरीक्षण करने जाना था। निरीक्षण से पहले वे सर्किट हाउस पहुंचे। जानकारी मिलते ही नवाबाद और सीपरी बाजार पुलिस भी सर्किट हाउस पहुंचकर डेरा डाल दिया। स्कूल जाने से रोकने के लिए पुलिस भी उनके पीछे-पीछे दौड़ती रही। इस बीच किसान आंदोलन में शामिल होने जब विधायक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और गेट बंद कर दिया। काफी देर बाद भी पुलिस नहीं मानी तो वे सरकार को तानाशाह बताकर वापस लौट गए। 
विज्ञापन


किसानों ने बेतवा भवन में तंबू लगाकर शनिवार से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि 20 सालों से मांगें लंबित है। कई बार आंदोलन कर चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं इससे पहले अपनी मांगों को लेकर बेतवा भवन में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी उद्यान में प्रदर्शनकारी किसान जुलूस संग सिंचाई विभाग को घेरने निकले थे। किसान रक्षा पार्टी अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ की अगुवाई में किसानों का जत्था जैसे ही इलाइट चौराहा पहुंचा, पुलिस ने किसानों को रोक लिया था। मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ले जाने से मना करते हुए उसकी चाबी निकालकर अपने पास रख ली थी। यह देख किसान नेता भड़क गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed