फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP dy CM Keshav Prasad Maurya speaks on CAA in Jhansi

झांसी में नागरिकता कानून पर बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विपक्षियों पर साधा निशाना

Sun, 12 Jan 2020 04:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
UP dy CM Keshav Prasad Maurya speaks on CAA in Jhansi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान पहुंचे। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जिसे लेकर कांग्रेस और सपा सहित कई लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह न नागरिकता छीनने का कानून न ही यह नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि यह अफगानिस्तान, बंगलादेश और पाकिस्तान में रह रहे शोषित हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध को नागरिकता देने वाला कानून है। देश के किसी मुसलमानों को नहीं निकाला जाएगा और घुसपैठियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की मुसलमानों से कोई सहानुभूति नहीं है। यह सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। दो लोकसभा वाली कांग्रेस एक सीट वाली कांग्रेस रह गयी है। आने वाले समय में प्रदेश से साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा 47 से 7 पर आ जाएगी। आज मोदी के राज में देश की सीमा सुरक्षित है। कोई देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने से कोई नहीं रोक सकता है। उपमुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश के पिता की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी, लेकिन आज नागरिकता संशोधन कानून का मुस्लिम भी समर्थन कर रहे हैं। इससे विपक्षी परेशान हैं। अब विपक्षियों की दाल गलने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed