{"_id":"65c2989c522aa3e81109f6d4","slug":"up-board-six-mobile-teams-will-inspect-examination-centers-jhansi-news-c-360-1-jh11002-103502-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छह सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छह सचल दल करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Wed, 07 Feb 2024 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए छह सचल दल तैयार किए गए हैं। सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। वहीं मंगलवार से परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया।
22 फरवरी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें हाईस्कूल के 24489 और इंटरमीडिएट के 22044 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए बने 67 परीक्षा केंद्रों की निगरानी चार कंट्रोल रूम पर की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट और सीसीटीवी को लखनऊ, प्रयागराज के कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है।
वहीं परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के लिए छह सचल दल गठित किए हैं। इसमें डीआईओएस, बीएसए, वित्त एवं लेखा अधिकारी और तीन राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सचल दल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज झांसी से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं सभी परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस