फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP board exam start

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र से पहले जारी होंगे अनुक्रमांक

Sun, 15 Jan 2023 10:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
UP board exam start
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। लेकिन 21 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जबकि प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 16 फरवरी से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जाना बाकी है। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं। 21 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। जिनके लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र और अनुक्रमांक आवश्यक है। इसके लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र आने से पहले ही अनुक्रमांक वेबसाइट पर जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को उनके अनुक्रमांक दे दिए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। सोमवार से विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के ड्यूटी देने वाले परीक्षकों की सूची जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed