{"_id":"64b03fa2cfd5cded7901fb3c","slug":"up-board-344-students-will-give-compartment-exam-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-133773-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 344 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 344 विद्यार्थी देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
Thu, 13 Jul 2023 11:47 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
- 22 जुलाई को जीआईसी झांसी में होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को होगी। इसमें 344 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज झांसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा दो पालियों सुबह आठ से 11:15 और दोपहर दो से 5:15 बजे तक होगी। पहली पाली में हाईस्कूल के 72 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 272 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्र और परीक्षा संबंधी अन्य सामग्री भी जिले में आ चुकी है। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।