फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Untreand home guard taking traffic system

अप्रशिक्षित होमगार्डों के सहारे शहर की यातायात व्यवस्था

Wed, 24 Mar 2021 08:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
Untreand home guard taking traffic system
झांसी। जिले में यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के कारण वर्तमान में महानगर की यातायात व्यवस्था अप्रशिक्षित होमगार्डों के हवाले है। लंबे समय से इन होमगार्डों को प्रशिक्षण नहीं मिलने से लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने में होमगार्डों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महानगर में हर चौराहा पर जाम की स्थिति आए दिन बनी रहती है। इसकी मुख्य वजह यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन न होना है। यातायात व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की है। लेकिन यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के कारण होमगार्ड ही व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। जिले में करीब 1230 होमगार्ड तैनात हैं। इनमें करीब 100 यातायात व्यवस्था में लगे हुए हैं। लेकिन, लंबे समय से होमगार्डों को अब तक प्रशिक्षण नहीं मिला। इससे होमगार्ड यातायात नियमों का पालन बेहतर तरीके से नहीं करा पा रहे हैं। उधर, जिले मेें भी यातायात कर्मियों की कमी है।
विज्ञापन

दो शिफ्ट में लगती होमगार्ड की ड्यूटी
यातायात संचालन के लिए करीब 100 होमगार्डों की ड्यूटी दो शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की लगाई जाती है। एक बार में आधे यानी पचास होमगार्ड ही ड्यूटी पर रहते हैं। इनमें से कभी कभी तो कई होमगार्ड छुट्टी पर चले जाते हैं। इनमें से चार होमगार्ड की ड्यूटी दो शिफ्ट के लिए बाईपास पर भी लगाए जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर रहती है ड्यूटी
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्डों को इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, बस स्टैंड, कानपुर चुंगी, सीपरी बाजार ओवरब्रिज, मानिक चौक, सदर बाजार में भी लगाया जाता है। वीआईपी आगमन पर भी इनको अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैद किया जाता है।

यातायात पुलिसकर्मियों की स्थिति
नाम स्थिति जरूरत
यातायात प्रभारी 1 2
एचसीपी 2 10
हेड कांस्टेबल 7 20
कांस्टेबल 15 25
पीआरडी 40 80
होमगार्ड - 50 (दो शिफ्ट के लिए) 150 से अधिक
महानगर में कई स्थानों पर होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालते हैं। होमगार्डों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाया जाता है। सभी को यातायात संबंधी तौर तरीके सिखाए जाते हैं। प्रशिक्षण को लेकर होमगार्ड विभाग इनकी ट्रेनिंग कराता है। इसके बारे में होमगार्ड अफसरों से वार्ता की जाएगी। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed