फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unseen, and then was encompass recruitment

अनदेखी, धरना और फिर कर लिया भर्ती

Wed, 02 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unseen, and then was encompass recruitment
झांसी। ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलीटेक्निक के पास नग्नावस्था में मिली विक्षिप्त महिला के इलाज को लेकर शाम तक ड्रामा चलता रहा। महिला अस्पताल द्वारा रेफर करने पर पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए। बाद में विभिन्न संगठनों के लोगों ने उसे भर्ती करने को लेकर धरना शुरू कर दिया, तब जाकर शाम को उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलीटेक्निक के पास नग्न अवस्था में मिली विक्षिप्त महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि महिला की हरकतों से परेशान होकर अस्पताल प्रशासन ने उसे मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां पांच से छह घंटे भी महिला को भर्ती नहीं किया गया। इस पर शाम चार बजे इलाइट चौराहे पर भानू सहाय, गौरीशंकर बिदुआ, रघुराज शर्मा, उमर भाई, जगदीश बाल्मीकि, नरेश वर्मा, दिनेश यादव, हरीश कुशवाहा, हरिओम करोशिया आदि धरने पर बैठ गए। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने महिला को मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। इस पर शाम साढ़े छह बजे धरना समाप्त कर दिया गया। अब प्रशासन द्वारा विक्षिप्त को इलाज के लिए आगरा भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed