फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   unseasonal rain

बिजली ठप, फसलें गिरीं, आफत बनी बरसात

Mon, 02 Mar 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
unseasonal rain
रक्शा के ग्राम ढ़िकोली में बारिश से बिछ गई गेहूं की फसल। - फोटो : REPORTERS
झांसी। धूप के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे थे। गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन, शनिवार की रात मौसम अचानक पलटी मार गया। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी। कहीं - कहीं तेज बारिश भी हुई। ये क्रम देर रात तक जारी रहा। इसका जनजीवन पर खासा असर हुआ है। तेज हवा और बारिश से कई इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई, तो बिजली ठप रहने की वजह से कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। हालांकि, रविवार को मौसम साफ रहने से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले खरीफ सीजन में अतिवृष्टि की मार झेल चुके किसानों को इस रबी सीजन से आस बंधी हुई है। खरीफ में मूसलाधार बारिश होने की वजह से खेतों में बड़ी तबाही मची थी। प्रशासन ने एक अरब सत्तर करोड़ छप्पन लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया था। हालांकि, मानसून की मेहरबानी से इस रबी सीजन में गेहूं की फसल अच्छी होने की आस बनी हुई है। हरे-भरे खेत किसानों की समृद्धि का संदेश दे रहे हैं। लेकिन, शनिवार की रात किसानों के लिए आफत लेकर आई। तेज हवा व बारिश की वजह से कई जगह गेहूं की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। ज्यादा नुकसान उन खेतों में हुआ, जहां फसल पहले बोई गई थी। इतना नहीं, बारिश की वजह से घंटों विद्युतापूर्ति भी ठप बनी रही। महानगर के कई इलाकों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि बारिश से फसलों को विशेष नुकसान नहीं हुआ है। जहां बारिश से फसल झुक गईं हैं, वहां धूप खिलने के बाद दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

मौसम का रहा मिलाजुला मिजाज
झांसी। रविवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज रहा। धूप और बादलों की आवाजाही दिन भर जारी रही, हवा में शीतलता रही। इससे तापमान का मिजाज भी नरम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह मौसम का यही मिजाज रहने के आसार जताए जा रहे हैं। धूप और बादलों की रस्साकसी जारी रहेगी। बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed