फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   unemployment

बुंदेलखंड में बड़ा संकट, चार लाख से ज्यादा मजदूर हो गए बेरोजगार

Mon, 30 Mar 2020 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
unemployment
unemployment - फोटो : अमर उजाला

पहले से ही तंगहाली से जूझ रहे बुंदेलखंड के सामने लॉकडाउन एक बड़ा संकट बनकर सामने आ गया है। यहां के चार लाख से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में रहकर मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे परिवार अब वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को ही दस हजार से भी ज्यादा की वापसी हुई। प्रशासन का कहना है कि पिछले चार दिनों से हर रोज करीब पांच हजार मजदूर विभिन्न जिलों से झांसी पहुंच रहे हैं। पंजाब में गेहूं कटाई के लिए जाने वाले मजदूरों को भी वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन


झांसी और ललितपुर के साथ बुंदेलखंड में शामिल जनपद जालौन, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा के लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले परिवारों की संख्या सर्वाधिक है। झांसी में ही पंजीकृत मजदूरों की संख्या 1 लाख है। जबकि ललितपुर में 50 हजार है। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


सी तरह सभी जिलों का आंकड़ा है। क्योंकि बुंदेलखंड में रोजगार की कमी है लिहाजा काम के लिए लोग दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। लॉकडाउन ने इन सभी को बेरोजगार कर दिया है। सभी घर लौट रहे हैं। रविवार को झांसी में 10 हजार से भी अधिक लोग वापस पहुंचे।

मऊरानीपुर निवासी कमल ने बताया कि वह दिल्ली में ड्राइवरी करता था लेकिन अब गाड़ियां खड़ी हो गईं हैं लिहाजा उससे भी कह दिया गया कि घर चले जाओ। ललितपुर का दुष्यंत भी राजमिस्त्री है और नोएडा में काम कर रहा था। लेकिन वहां काम बंद होने के बाद सभी मजदूरों को वापस कर दिया गया है।


बॉबी फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। लेकिन वहां भी फैक्टरी बंद होने के बाद उसे वापस कर दिया गया। जालौन के सुभाष ने बताया कि गांव में भी जमीन नहीं है। वह आखिर करेगा क्या। चित्रकूट के कपिल ने बताया कि 20 लोगों की टीम पंजाब में गेहूं कटाई के लिए गई थी लेकिन वहां से वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed