फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle committed suicide after his nephew's marriage

Jhansi News: भतीजे की लगुन के बाद चाचा ने दी जान

Fri, 04 Apr 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle committed suicide after his nephew's marriage

विज्ञापन


झांसी। चिरगांव थाना इलाके में भतीजे की लगुन के बाद चाचा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी छह साल से अलग रह रही थी। इससे वह दुखी रहता था। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की मौत के बाद शादी के घर में मातम पसर गया।

चिरगांव के ग्राम अतपेई निवासी पूरन अहिरवार का बेटा रामप्रसाद (35) मजदूरी करता था। रामप्रसाद के बड़े भाई मातादीन के बेटे आशीष की शादी तय हो चुकी थी। 27 अप्रैल को उसकी शादी है। जबकि, बुधवार को लगुन थी। इसमें कई रिश्तेदार शामिल हुए थे। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। इसके बाद रामप्रसाद शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। इसके बाद वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उसे तलाशने निकले। इसी बीच वह खेत पर लगे पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। परिजन ने आनन-फानन रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के पिता पूरन अहिरवार ने बताया कि रामप्रसाद की 13 साल पहले शादी पूंछ के ग्राम बावई की स्वाती से हुई थी। दोनों के बीच मन-मुटाव होने पर बहू छह साल से मायके में रह रही थी। वह दो बच्चों को अपने साथ ले गई थी, जबकि दो बच्चे रामप्रसाद के पास रहते थे। बहू बेटे पर मायके में रहने का दबाव बना रही थी, लेकिन बेटा इसके लिए राजी नहीं था। बेटे के बहू के पास जाने पर उसे मारपीट कर भगा दिया जाता था। दो माह पहले वह बहू को लेने गया था, तब भी उसके साथ मारपीट हुई थी।भतीजे की शादी में भी रामप्रसाद ने उसे बुलाया था, लेकिन वह नहीं आई। अगर वह आ जाती तो रामप्रसाद जान नहीं देता। मृतक रामप्रसाद के चार बच्चे हैं। 12 साल का निहाल और 10 साल की पलक दादा के पास रहते हैं। चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। हालांकि, मामले की पड़ताल जारी है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed