फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uma's name not in the list of star campaigners of BJP

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उमा का नाम नहीं

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uma's name not in the list of star campaigners of BJP
झांसी। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत केंद्र व प्रदेश के 25 नेताओं का नाम शामिल किया गया है। लेकिन, भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का नाम सूची में नहीं है। जबकि, बुंदेलखंड क्षेत्र के मतदाताओं पर उनका गहरा प्रभाव है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं उमा भारती ने 2014 में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता था और वे केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनीं थीं। जबकि, इससे पहले 2012 में वे महोबा जिले की चरखारी सीट से विधायक बनीं थीं। वे मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली हैं। इस वजह से शुरू से ही उनका पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में गहरा प्रभाव रहा है। लोधी वोटों पर भी उनकी खासी पकड़ मानी जाती है। अब तक हुए सभी चुनावों में क्षेत्र में उन्होंने भाजपा का जमकर प्रचार किया। लेकिन, बीजेपी की ओर से बुधवार को जारी की गई प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं है। इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed