फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two women's mangalsutras were broken in Karaundi Mata Mandir, they were caught and handed over to the police

Jhansi News: करौंदी माता मंदिर में दो महिला के तोड़े मंगलसूत्र, पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two women's mangalsutras were broken in Karaundi Mata Mandir, they were caught and handed over to the police

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शिवपुरी हाईवे स्थित करौंदी माता मंदिर परिसर में रविवार को भक्तों की भीड़ में घुसी महिला चोर गिरोह की दो महिलाओं के मंगलसूत्र तोड़ लिए। वारदात की शिकार बुंदेली लोक कलाकार की बहन हुई, जिसने एक महिला को पकड़कर रक्सा पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि उसके पास से तोड़ा गया एक मंगलसूत्र बरामद हुआ है।



करौंदी माता मंदिर में हर बुधवार और रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। रविवार को शक्ति भैरो निवासी अनिल सिंह बुंदेला का बकरा पूजन कार्यक्रम मंदिर में हो रहा था। उसके पड़ोस की 70 वर्षीय कुसुम कार्यक्रम में शामिल होने आई। वह मंदिर में दर्शन करने गई थी, तभी भीड़ में अज्ञात ने मंगलसूत्र तोड़ लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन चोर का पता नहीं चला। उसने अपने मंगलसूत्र की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई है।
विज्ञापन


कुछ ही देर में शिवाजी नगर निवासी बुंदेली लोक कलाकार रानी कुशवाहा अपनी बहन रामकुंवर निवासी तोड़ीफतेहपुर के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए रक्सा गई थी। उसने बताया कि लौटते समय दोनों बहन करौंदी माता मंदिर में दर्शन करने चली गईं। पूजन के समय बहन रामकुंवर के गले से किसी ने मंगलसूत्र छीन लिया। बहन ने पलटकर देखा तो तीन महिला खड़ी थीं। एक का हाथ पकड़कर रामकुंवर ने मंगलसूत्र के बारे में पूछा। इस बीच महिला ने दूसरे हाथ से मंगलसूत्र जमीन पर गिरा दिया। रामकुंवर ने मंगलसूत्र उठाया और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। कुछ देर में रक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी महिला को थाने लेकर पहुंची। देर शाम इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। रक्सा थाना निरीक्षक राहुल राठौर ने बताया कि मंगलसूत्र तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed