फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two units of Parichha kept closed due to low power demand

बिजली की मांग कम होने पर बंद रखी गईं पारीछा की दो इकाइयां

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two units of Parichha kept closed due to low power demand
झांसी। रविवार को बिजली की मांग कम होने पर पारीछा थर्मल पावर प्लांट की तीन में से एक इकाई ही संचालित की गई। यहां 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। इस बीच संयंत्र को एक मालगाड़ी कोयला भी मिला।
विज्ञापन

कोयले की कमी से जूझ रहे पारीछा थर्मल पावर संयंत्र में पिछले एक सप्ताह से चार में से तीन इकाई ही संचालित हो पा रही हैं। 250-250 मेगावाट की दो और 210 मेगावाट की एक इकाई ही चलाई जा रही है। लेकिन, रविवार को ज्यादातर दफ्तर, कारखाने बंद होने की वजह से बिजली की मांग कम रही। इस पर स्टेट लोड डिस्पैच (एसएलडी) लखनऊ के आदेश पर संयंत्र की 250 और 210 मेगावाट की दो इकाइयों को बंद रखा गया। 250 मेगावाट की एक इकाई ही चलाई गई। प्लांट को एक मालगाड़ी कोयले की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट में पिछले चार दिनों से 660-660 मेगावाट की तीन में से ही दो इकाई ही चल पा रहीं हैं। एक इकाई तकनीकी खामी की वजह से बंद चल रही है। रविवार को भी यही स्थिति बनी रही। प्लांट में कोयले का तीन दिन का स्टॉक बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed