फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two truck concluding, five hours motorway jams

दो ट्रक भिड़े, पांच घंटे जाम रहा हाइवे

Tue, 13 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two truck concluding, five hours motorway jams
झांसी। झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर भगवंतपुरा के नजदीक सोमवार की दोपहर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पांच घंटे तक जाम लगा रहा। आगे निकलने की होड़ में वाहन फंस गए, इससे स्थिति को सामान्य बनाने में सिपाहियों के पसीने छूट गए। वहीं, दुर्घटना में घायल एक चालक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


महानगर से छह किलोमीटर दूर स्थित मऊरानीपुर मार्ग पर भगवंतपुरा के निकट सोमवार को अपराह्न साढ़े बारह बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इनमें ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 7352 मऊरानीपुर व ट्रक क्रमांक (ट्राला) यूपी 53 सीटी 1875 झांसी की तरफ आ रहा था। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह एक-दूसरे में फंस गए। इससे मार्ग बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में घायल बस क्रमांक एमपी 09 एचजी 7352 के चालक गोरखपुर के पिपरइया निवासी दिनेश पुत्र शेषनाथ को मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे ट्रक का चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। ट्रकों के बुरी तरह फंसे होने से उनको हटाने में सिपाहियों के पसीने छूट गए। बाद में क्रेन मंगाकर ट्रकों को अलग-अलग स्थानों पर खड़ा किया गया। ट्रकों के हटते ही दूसरे वाहनों में आगे निकलने के लिए होड़ मच गई। इससे सभी वाहन सड़क पर फिर से फंस गए। चूंकि, इन दिनों सारा फोर्स चुनाव ड्यूटी में लगा है, इस कारण मौके पर तीन-चार जवान ही मौजूद थे, जो अलग-अलग स्थानों पर खड़े थे। बाद में लोगों ने ही वाहनों को निकालने की कमान संभाली। इसके बाद एक-एक कर वाहनों को निकालना शुरू किया गया। शाम साढ़े पांच बजे यातायात सामान्य होने की स्थिति बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी बसों में सवार वृद्ध, बच्चों व महिलाओं को उठानी पड़ी। वह पानी व खाने-पीने के लिए तरसते रहे। जिन यात्रियों को लंबा सफर तय करना था, उनके चेहरे मुरझाए रहे। वह व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed